गुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगी

हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला प्रतिनिधि गुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगीगुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगीगुमल

गुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगी

गुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगी गुमला प्रतिनिधिसाइबर ठगों ने होटल बुकिंग के नाम पर गुमला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.अनुपम किशोर से ऑनलाइन 89,250 रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही गुमला थाना में इसकी जानकारी दी। डॉ. अनुपम के अनुसार उन्होंने 27 सितंबर को पुरी स्थित होटल गोल्डेन पैलेस की वेबसाइट से संपर्क नंबर लेकर कमरे की बुकिंग के लिए बात की थी। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से 29,750 रुपये का भुगतान किया। अगले दिन उसी नंबर से फोन कर ठगों ने तकनीकी समस्या बताते हुए पहले भुगतान की राशि वापस करने का झांसा दिया।

इसके बाद 29,700 रुपये, फिर 50 रुपये और 29,750 रुपये का भुगतान कराया गया। इस तरह कुल 89,250 रुपये उनके खाते से चले गए।बाद में जब उन्होंने उसी नंबर पर संपर्क किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुमला सदर अस्पताल के डीएस से होटल बुकिंग के नाम पर 89 हजार की ठगी