साइबर ठगी में प्रयोग हो रहे खाताधारक पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी की शिकायत पर खतौली के बैंक खाता धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एनसीपीआर पोर्टल पर गाजियाबाद और हरियाणा के यमुनानगर से शिकायतें आई हैं। आरोपी संगठित अपराध सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने पर खतौली के बैंक खाता धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। बैंक खाते के संबंध में एनसीपीआर पोर्टल पर गाजियाबाद व हरियाणा के यमुनानगर से शिकायत दर्ज है। आरोपी बैंक खाता धारक ऑर्गनाइज़्ड क्राइम सिंडिकेट की तरह काम कर रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।साइबर क्राइम थाने में तैनात एसआई गौरव कुमार ने बताया राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर यमुनानगर हरियाणा व गाजियाबाद से शिकायत दर्ज हुई कि खतौली थाना क्षेत्र में एक बैंक के खाते को साइबर ठगी में प्रयोग किया जा रहा है।
दोनों स्थानों से दर्ज शिकायतों में पीडितोंके साथ साइबर ठगी हुई थी। दोनों का पैसा खतौली के बैंक खाते में ट्रांसफर हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि खतौली स्थित आईसीआईसीआई बैंक खाता उसामा निवासी मोहल्ला लाल मोहम्मद खतौली के नाम पर है। शुरआती जांच की गयी तो पता बैंक एकाउंट को खाता धारक जानबूझकर अपने एकाउंटा का इस्तेमाल अपराध से मिली रकम या धोखाधडी के पैसे को लेने व निकालने के लिए साइबर ठगों को दे रहा है। एसआई गौरव कुमार की तरफ से खाता धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


