आरटीओ चालान के नाम पर साइबर ठगी कर उड़ाए 110099 रुपये

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एक व्यक्ति को आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से 110099 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

आरटीओ चालान के नाम पर साइबर ठगी कर उड़ाए 110099 रुपये

रुद्रपुर। मूल रूप से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति को आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने उसके बैंक खाते से 110099 रुपये उड़ा लिए। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनिल कुमार मूल निवासी सूरजगढ़ जिला झुझूनू राजस्थान ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह कस्तूरी वाटिका फेस दो बगवाड़ा में रहते हैं। बीते 10 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक लिंक आया। इसे उसने ओपन कर लिया। वहीं 12 अगस्त को जब उन्होंने अपने यूको बैंक खाता चेक किया तो उसमें 110099 रुपये निकाले जा चुके थे।

बैंक से पता करने पर 11 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे रुपये निकालने की जानकारी मिली। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरटीओ चालान के नाम पर साइबर ठगी कर उड़ाए 110099 रुपये