छह राज्यों के 94 खातों में भेजे गए प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में प्रोफेसर ने साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत की, जिन्होंने निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ रुपये ठगे। फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया गया और अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी की गई। पैसे निकालने का प्रयास विफल रहा और ठग कमीशन की मांग कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

छह राज्यों के 94 खातों में भेजे गए प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये

कानपुर, संवाददाता। प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये छह राज्यों के 94 खातों में ट्रांसफर किए गए। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर प्रोफेसर से ठगी की थी। घटना की एहसास होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मामले की शिकायत की थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की।

ठगी की प्रक्रिया

आजाद नगर निवासी प्रोफेसर देवेश दुबे को साइबर ठगों ने फेसबुक के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा था। आरोपितों ने उन्हें अधिक मुनाफे का दिलाने का दावा किया। आरोपितों के झांसे में आकर उन्होंने 10 अगस्त से सात सितंबर के बीच कई बार में 1.31 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद उन्होंने खाते में मौजूद रकम निकालने का प्रयास किया तो निकाल नहीं सके। आरोपितों ने कमीशन के नाम पर करीब 34 लाख रुपये की मांग की। जिस पर उन्होंने अतिरिक्त रकम देने से मना कर दिया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगने की तो उन्होंने मामले की शिकायत सेबी में की। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई।

जांच और कार्रवाई

साइबर थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि प्रोफेसर से ठगी गई रकम को राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र समेत छह राज्यों के 94 म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए प्रश्न

✦प्रोफेसर ने कितनी रकम ठगी गई?−
प्रोफेसर से 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह राज्यों के 94 खातों में भेजे गए प्रोफेसर से ठगे गए 1.31 करोड़ रुपये