मंदिर का पुजारी बताकर 35 हजार रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में एक व्यक्ति से 35,000 रुपये ठगने के लिए साइबर ठगों ने मंदिर का पुजारी बनने का नाटक किया। पुलिस ने आरोपियों आबिद और अरसद को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने फोन पर पुजारी से पैसा भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन उसके खाते में कोई राशि नहीं आई।

मंदिर का पुजारी बताकर 35 हजार रुपये की ठगी

फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद में साइबर ठगों ने मंदिर का पुजारी बताकर एक व्यक्ति से 35 हजार रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राजस्थान के अलवर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आबिद और अरसद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-9 फरीदाबाद निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि एक फरवरी को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मंदिर का पुजारी बताया और कहा कि उसे अपने एक जानकार से रुपये लेने हैं, लेकिन उसका फोन-पे चालू नहीं है। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि वह उसके खाते में रुपये भेज रहा है और बाद में वापस ले लेगा।

फर्जी संदेश का मामला

कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर 35 हजार रुपये प्राप्त होने का फर्जी संदेश भेज दिया गया। इसे सही मानकर शिकायतकर्ता ने दो अलग-अलग खातों में 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में खाते की जांच करने पर उसे पता चला कि उसके खाते में कोई रकम आई ही नहीं थी।

जांच और गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि आबिद के खाते में 15 हजार और अरसद के खाते में 20 हजार रुपये पहुंचे थे। दोनों अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं। अरसद ट्रक चालक है और उसके खिलाफ पहले भी साइबर अपराध का एक मामला दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद में ठगी की घटना कब हुई?
यह घटना एक फरवरी को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंदिर का पुजारी बताकर 35 हजार रुपये की ठगी