साइबर ठगों ने पीएसी जवान के खाते से उड़ाए 8.95 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर में एक पीएसी जवान दीपक ज्योति शुक्ला ने साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ठगों ने उनके बैंक खाते से 8 लाख 95 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने 28 मई 2026 को एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की थी लेकिन उनके खाते में बैलेंस नहीं मिला।

साइबर ठगों ने पीएसी जवान के खाते से उड़ाए 8.95 लाख रुपये

सीतापुर, संवाददाता। बरेली में तैनात जिले के एक पीएसी जवान को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाकर ठगों ने बैंक खाते से 8 लाख 95 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपक ज्योति शुक्ला बरेली स्थित 8वीं वाहिनी पीएसी में आरक्षी हैं। दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 28 मई 2026 को जब एटीएम से रुपये निकालने गए, तो उन्हें अपने खाते में बैलेंस न होने की जानकारी मिली। जवान के अनुसार, उनके खाते में 8 लाख 95 हजार रुपये थे।

पीड़ित ने बताया कि 5 जून 2026 को अचानक उनका पंजीकृत मोबाइल बंद हो गया। इसी दौरान अज्ञात साइबर ठगों ने बिना किसी जानकारी के उनके खाते से पूरी धनराशि का ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। जब जवान को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।