केवाईसी का झांसा देकर 2.46 लाख की ठगी
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
मानस कॉलोनी दारागंज निवासी नित्यानंद कुशवाहा साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट कराने के लिए व्हाट्सएप पर एक पीडीएफ भेजा। पीडीएफ डाउनलोड करते ही उनके बैंक खातों से 2.46 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानस कॉलोनी दारागंज निवासी नित्यानंद कुशवाहा साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठग ने खुद को यूको बैंक का कर्मचारी बताकर केवाईसी अपडेट कराने के बहाने व्हाट्सएप पर पीडीएफ भेजा। पीडीएफ डाउनलोड कर बताई गई प्रक्रिया पूरी करते ही उनके बैंक खातों से दो लाख 46 हजार रुपये निकल गए। पुलिस अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


