मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाली
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम में एक साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड धारक से मुफ्त इंश्योरेंस का लालच देकर 1.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए मोबाइल हैक कर लिया और उसके कार्ड से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम,दीपक आहूजा। एक साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड धारक को निशुल्क इंश्योरेंस की बात कहकर करीब सवा लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर थाना साइबर अपराध, मानेसर में मुकदमा दर्ज हुआ है। फर्रुखनगर के वॉर्ड नंबर चार निवासी पंकज सैनी ने पुलिस को शिकायत दी क उसके पास पांच सितंबर की शाम को एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉलकर्ता ने बताया कि वह इंडसइंड बैंक का कर्मचारी है। उसके कार्ड पर निशुल्क इंश्योरेंस की सुविधा है, जिसे लेने के लिए उसे वेबसाइट को डाउनलोड करना होगा। इससे डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। जब मोबाइल चालू हुआ तो चार बार में उसके क्रेडिट कार्ड से करीब सवा लाख रुपये निकाले जा चुके थे।
उसने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दी। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


