म्यूल अकाउंट की जांच में एक गिरफ्तार
थाना पहासू पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे साइबर धोखाधड़ी के तहत 196000 रुपये की ठगी में शामिल पाया गया। पुलिस ने बैंक के रिकॉर्ड की जांच के बाद इस मामले की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। आरोपी का नाम शिवम है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

शिकारपुर। थाना पहासू पुलिस द्वारा एनसीआरपी एवं प्रतिबिम्ब पोर्टल पर उपलब्ध विवरण का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होना प्रकाश में आया। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान बैंक से प्राप्त अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, बैंक स्टेटमेंट तथा अन्य अभिलेखों का परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि जांच के दौरान अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। जिनमें कुल 196000 रुपयों की ठगी होना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना पहासू पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जांच/विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मंगलवार को थाना पहासू पुलिस द्वारा प्रकाश में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र कुमार थाना शिकारपुर ने बताया कि शिवम पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम करौरा थाना पहासू के साथ थाना पहासू पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।


