लोन फोरक्लोज करने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में एक साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर लोन फोरक्लोज़ के नाम पर सैय्यद मोहम्मद राशिद रिजवी से लगभग 96 हजार रुपये की ठगी की। उन्होंने लोन क्लोज़ करने के लिए कस्टमर केयर से संपर्क किया था। फर्जी प्रतिनिधि ने रुपये मांगे, जिससे यह ठगी की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लोन फोरक्लोज करने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी

कानपुर। साइबर ठग ने बैंक का कर्मचारी बनकर लोन फोरक्लोज करने के नाम पर करीब 96 हजार रुपये की ठगी की। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल और ग्वालटोली पुलिस से मामले की शिकायत की। सिविल लाइंस निवासी सैय्यद मोहम्मद राशिद रिजवी की तहरीर के अनुसार उन्होंने नवी एप के जरिए पर्सनल लोन लिया था। लोन अवधि से पहले लोन बंद (फोरक्लोज) करने के लिए उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकाला। इसमें मिले नंबर उन्होंने कॉल की तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके झांसे में आकर उन्होंने कई बार में करीब 96 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

एप में लोन की राशि अपडेट नहीं होने और आरोपित द्वारा अतिरिक्त रकम की मांग करता रहा। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsलोन फोरक्लोज करने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी