हापुड़ : शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, कई राज्यों में की 1.16 लाख की धोखाधड़ी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

हापुड़ में साइबर वज्र अभियान के तहत एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर 1.16 लाख रुपये का फ्राड किया। पुलिस को आठ शिकायतें मिली हैं और जांच जारी है। अन्य संदिग्ध खातों की भी निगरानी की जा रही है।

हापुड़ :  शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, कई राज्यों में की 1.16 लाख की धोखाधड़ी

हापुड़। साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन साइबर वज्र के तहत थाना साइबर सेल प्रभारी ने कोतवाली हापुड़ नगर में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने बैंक खाते का इस्तेमाल कर करीब 1.16 लाख रुपये का फ्राड किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस को आठ शिकायतें मिली हैं। पुलिस की रडार पर अभी ऐसे अन्य कई लोग हैं जो इस अपराध से जुड़े हैं। जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है। साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मेरठ रेंज के अधिकारियों और गृह मंत्रालय के निर्देश पर साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त होने वाले म्यूल खाताधारकों की जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी एक व्यक्ति के आईडीबीआई बैंक खाते की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि इस खाताधारक के खिलाफ कोतवाली नगर में दो, दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो, बंगलूरु, मुंबई सिटी, वेस्ट बंगाल, छत्तीसगढ़ में कुल आठ साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत पाई गई। इस खाते में साइबर फ्रॉड के 1.16 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन भी पाया गया। जिसके बाद पता लगा कि खाताधारक शिवदयालपुरा निवासी तैय्यब है। आरोपी ने लॉकअप के माध्यम से इस खाते का संचालन कर रहा था। जिसमें साइबर फ्रॉड के लिए खाते का प्रयोग किया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आपरेशन साइबर वज्र चलाया जा रहा है। जिसमें एनसीआरपी, समन्वय, प्रतिबिंब पोर्टलों और डिजिटल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध बैंक खातों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत साइबर सैल प्रभारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभियान के तहत अन्य खातों की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।