फ्लैट बेचने का झांसा देकर महिला से 14 लाख की ठगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में झलवा निवासी लक्ष्मी देवी ने फेसबुक पर फ्लैट बेचने के झांसे में आकर 14 लाख रुपये खो दिए। आरोपी आनंद कांबली ने फ्लैट दिखाने का बहाना बनाया और पैसे ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद वह गायब हो गया। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस कर रही है।

प्रयागराज, संवाददाता। झलवा निवासी एक महिला से फेसबुक पर फ्लैट बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता लक्ष्मी देवी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर बताया कि फेसबुक पर आनंद कांबली नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने कालिंदीपुरम में दो बीएचके फ्लैट बेचने का दावा किया।आरोपी ने फ्लैट दिखाने के बहाने मुलाकात की और भरोसा जीतकर 30 जून को आरटीजीएस के जरिए 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और उसका फेसबुक अकाउंट भी गायब हो गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


