महिला समेत दो से 6.90 लाख रुपये की ठगी
प्रयागराज में साइबर ठगी के दो मामलों में एक महिला सहित दो लोगों से छह लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। रजनी पांडेय का बैंक अकाउंट से 29 जुलाई को 10 ट्रांजेक्शन में पैसे निकाले गए, जबकि देवेंद्र नाथ सिंह के एटीएम कार्ड के फंसने पर 24 जुलाई को उनके खाते से पैसे निकाले गए। पुलिस जांच कर रही है।
प्रयागराज, संवाददाता। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में बदमाशों ने एक महिला समेत दो लोगों से छह लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। दोनों पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है।कालिंदीपुरम निवासी रजनी पांडेय के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 29 जुलाई की सुबह करीब डेढ़ घंटे के भीतर यूपीआई के जरिए दस ट्रांजेक्शन में छह लाख 78 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद धूमनगंज थाने में तहरीर दी।राजरूपपुर निवासी देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के एटीएम में उनका कार्ड फंस गया। एटीएम पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर खुद को हेल्पलाइन कर्मी बताने वाले व्यक्ति ने उनसे कैंसिल बटन दबाकर तीन बार पिन डालने को कहा।
बाद में पता चला कि उनके खाते से 12 हजार दो सौ रुपये निकाल लिए गए हैं। दोनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।


