शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 50 लाख की ठगी
साइबर अपराध: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दिया और धीरे-धीरे 50 लाख 80 हजार 630 रूपये की ठगी कर डाली।

साइबर अपराध गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 50 लाख से अधिक की ठगी की। टेलीग्राम चैनल से जोड़कर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का तरीका
मेहफिल्ड गार्डन निवासी विपिन वर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ठगों ने उनसे संपर्क किया और उन्हें एक टेलीग्राम चैनल में शामिल होने का न्योता दिया। इस टेलीग्राम चैनल पर फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से कुछ ही दिनों में निवेश की रकम को दोगुना-तिगुना करने के दावे किए जा रहे थे। चैनल के एडमिन और ग्रुप के अन्य सदस्यों ने ऊंचे मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा कर विपिन को अपने जाल में फंसा लिया।
विशाल नुकसान
जालसाजों के झांसे में आकर पीड़ित विपिन वर्मा ने शुरुआत में एक छोटी रकम निवेश की। इस पर उन्हें फर्जी ऐप या वेबसाइट के डैशबोर्ड पर भारी मुनाफा दिखाई देने लगा। इस मुनाफे को असली समझकर और अधिक कमाने के चक्कर में पीड़ित ने ठगों के बताए अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में निवेश करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में कुल 50 लाख 80 हजार 630 रुपये ठगों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने अपने इस जमा पैसे और उस पर दिख रहे मुनाफे को वापस निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने बहाना बनाकर और पैसों की मांग शुरू कर दी। तब जाकर पीड़ित को अहसास हुआ कि वे एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जिन खातों में रुपये भेजे गए थे
अन्य ठगी मामले
सिम अपडेट के नाम पर 13.79 लाख की ठगी
जालसाज ने सिम कार्ड अपडेट करने के बहाने ओटीपी लेकर एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 13 लाख 79 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल कर ठगी कर डाली। पुलिस ने साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेफील्ड गार्डन निवासी नवनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवंबर 2025 को एक अज्ञात कॉलर ने पीड़ित से संपर्क किया और खुद को टेलीकॉम कंपनी का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने पीड़ित को झांसा दिया कि यदि उन्होंने तुरंत अपनी एयरटेल सिम को अपडेट नहीं किया, तो उनका नंबर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
आरोपी के जाल में फंसकर पीड़ित ने सिम अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के दौरान अपने मोबाइल पर आया ओटीपी साझा कर दिया। ओटीपी मिलते ही जालसाज ने पीड़ित के एक्सिस बैंक के कार्ड का एक्सेस हासिल कर लिया और खाते से कुल 13 लाख 79 हजार 425 रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए।
ऑनलाइन टास्क से ठगी
टास्क पूरा करने के नाम पर 4.14 लाख की ठगी
ऑनलाइन टास्क के नाम पर जालसाज ने युवती से चार लाख 14 हजार रुपये की ठगी कर डाली। सेक्टर-43 स्थित सुशांत लोक-1 की निवासी पूजा को शातिर ठगों ने टेलीग्राम के जरिए घर बैठे पार्ट-टाइम काम और टास्क पूरे करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने सात जुलाई को ठगों द्वारा दी गई यूपीआई आईडी पर अलग-अलग किश्तों में कुल चार लाख 14 हजार 853 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम डूबने और ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। साइबर अपराध थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला से एक लाख की साइबर ठगी, मामला दर्ज
जालसाजों ने महिला से एक लाख रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-47 निवासी श्रद्धा लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बतसया कि 10 जुलाई को एक अज्ञात शातिर अपराधी ने उनके साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर डाली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद, साइबर अपराध थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


