शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

साइबर ठगों ने अनीसाबाद में एक निवासी को व्हाट्सएप पर निवेश का झांसा देकर 6.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच जारी है।

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी

साइबर ठगों ने अनीसाबाद निवासी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर शेयर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित उनके भेजे लिंक के जरिए रुपये निवेश करते चले गए। कुल 6.50 लाख रुपये जमा करने के बाद जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो सफल नहीं हुए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अनीसाबाद निवासी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते दिनों उन्होंने व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज देखा। मैसेज में शेयर में निवेश करने पर मोटी रकम मिलने का दावा किया गया था।

लालच में आकर पीड़ित ने मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। ग्रुप में पहले से कई अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। बाद में साइबर ठगों ने एक लिंक भेजकर पीड़ित को ऑनलाइन रुपये जमा करने को कहा। शुरुआत में पीड़ित ने दो हजार रुपये भेजे। इसके बाद 2800 रुपये और फिर पांच हजार रुपये भेजने पर उन्हें 7200 रुपये वापस कर दिए गए। निवेश के बाद रुपये वापस मिलने से पीड़ित का ठगों पर विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 6.50 लाख रुपये ठगों के बताए खाते में भेज दिए। रुपयों की जरूरत पड़ने पर जब पीड़ित ने जमा राशि निकालने की कोशिश की तो ठगों ने निकासी के लिए और रुपये जमा करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी