साइबर शातिरों ने खाते से उड़ाए 10.08 लाख रुपये
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के पहसौल गांव में एक साइबर फ्रॉड गिरोह ने 20 अगस्त को मो.ईमाम के बैंक खाते से 10 लाख आठ हजार 543 रुपये निकाली। मो.ईमाम ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और अब साइबर थाने में दो मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने 20 अगस्त को कटरा थाने के पहसौल गांव के मो.ईमाम के बैंक खाते से दस लाख आठ हजार 543 रुपये की निकासी कर ली। उसी दिन उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को साइबर थाने में दो मोबाइल नंबर धारकों पर एफआईआर कराई है।पुलिस को बताया है कि उसके मोबाइल पर बैंक में जमा व निकासी का मैसेज नहीं आता है, इसलिए उसे इसका तत्काल पता नहीं चला। 20 अगस्त को जब उसने अपना अकाउंट चेक किया तो दस लाख आठ हजार 543 रुपये निकासी का पता चला।
यह निकासी उसके एसबीआई व एचडीएफसी बैंक खाते से की गई है।


