करोड़ो के साइबर फ्रॉड में से चार लाख बागवाला के युवक के खाते में आए
एक करोड़ 79 लाख के साइबर फ्रॉड में चार लाख रुपये बागवाला के युवक के खाते में आए हैं। साइबर सेल प्रभारी दीक्षित कुमार ने बताया कि पूरे देश में 11 शिकायतें मिली हैं। अन्य मामले भी सामने आए हैं जिसमें 5 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक करोड़ 79 लाख के हुए साइबर फ्रॉड में से चार लाख रुपये बागवाला के युवक के खाते में आए, जिसके बाद साइबर सैल प्रभारी ने खाताधारक के विरूद्ध साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि करोड के साइबर फ्रॉड के मामले में पूरे देश में 11 रिपोर्ट दर्ज की गई थी। साइबर सेल प्रभारी दीक्षित कुमार का कहना है कि पूरे देश में एनसीआरपी पोर्टल पर 11 शिकायतें मिली थी। शिकायतकर्ताओं के साथ एक करोड़ 79 लाख 51 हजार 807 साइबर फ्रॉड हुआ था इसमें एक खाता कस्बा बागवाला निवासी शाहिद खान का भी था। इसमें भी चार लाख 55 हजार रुपये जमा होना पाया गया। खाता की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।
दूसरा मामला
दूसरा मामला जैथरा में भी सामने आया है। थाना जैथरा में तैनात एसआई सूरज कुंडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि साइबर फ्रॉड से आया रुपया करीब पांच लाख अस्सी हजार रुपये आरोपी नीतेश बाबू निवासी नेहरूनगर थाना जैथरा के खाते में आए थे। खाते से आठ लाख रुपये भी निकाले गए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
सकरौली क्षेत्र में भी आया था ऐसा ही मामला
एटा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सकरौली क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला भी आया था। उसमें भी करोड़ों की ठगी हुई थी। मामले में सकरौली के एक युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।


