रिटायर्ड बैंक कर्मी से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के पालघर में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय पीड़ित ने सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए धोखाधड़ी का सामना किया। पुलिस ने शिकायत के बाद 38.21 लाख रुपये को फ्रीज कर दिया है और इन्हें अदालत के माध्यम से वापस दिलाने की प्रक्रिया में हैं।

रिटायर्ड बैंक कर्मी से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र के पालघर में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 48 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। हालांकि, पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने 38 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार, 70 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर चल रहे एक विज्ञापन के जरिए उनके साथ धोखाधड़ी की गई। व्हॉट्सऐप पर संपर्क कर उनके साथ 48 लाख रुपये ठग लिए गए। इस दौरान मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे निवेश कराया गया था। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला था।

हालांकि, शिकायत मिलते ही पुलिस ने 38.21 लाख रुपये फ्रीज करा दिए थे। इन्हें अदालत के माध्यम से वापस दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।