दोस्त बनकर एक लाख रुपये ठगने वाला शातिर दबोचा
शिकारपुर पुलिस ने एक युवक से दोस्त बनकर एक लाख रुपये ठगने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य चौहान पर मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपी ने पीड़ित युवक के दोस्त के रूप में ठगी की योजना बनाई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकारपुर पुलिस ने दोस्त बनकर एक युवक से एक लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि शिकारपुर पुलिस को एनसीआरपी के प्रतिबिम्ब पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के आधार पर एक मोबाइल नंबर के विरुद्ध शिकायत पायी गयी है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी द्वारा पीड़ित युवक का दोस्त बनकर मोबाइल नंबर व उससे लिंक खाते के माध्यम से कुल एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी है।
कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार सुबह एक आरोपी आदित्य चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी ग्राम रनाइच(शिकारपुर) को दबोच लिया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है।
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


