25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार 25 हजार का इना

25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र, संवाददाता। साइबर और बभनी थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी साइबर ठगी के आरोपी को गुरुवार को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन, सिमकार्ड और 1050 रुपये नकद बरामद किया गया। बीजपुर के नेमना में युवक की आत्महत्या मामले से इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सोनभद्र लाकर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

साइबर सेल की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषण रुणवाल ने शनिवार को वार्ता के दौरान बताया कि 5 जून 2026 को बीजपुर के नेमना में प्रवेश कुमार पुत्र स्व गुलाब चन्द्र ने आत्महत्या कर ली गई थी। विधिक कार्रवाई के दौरान बीजपुर पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक प्रवेश कुमार को अज्ञात मोबाइल नम्बर से बार-बार कॉल आई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मृतक के मोबाइल व बैंक खातों की जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया। साइबर सेल द्वारा मोबाइल व खातों के एनालिसिस से यह पाया गया कि मृतक को कॉल अलवर, राजस्थान से प्राप्त हो रही थी तथा मृतक के खाते से धनराशि अलवर, राजस्थान जा रही थी। इसके आधार पर आरोपी की पहचान होने पर एसपी ने साइबर थाने के उपनिरीक्षक आशीष कुमार पटेल व थाना बभनी व बीजपुर की संयुक्त टीम को अलवर, राजस्थान भेजा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी वारिश खान पुत्र खुर्शीद खान को मुकदमें के संबंध में संतोषजनक जवाब न देने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक सिमकार्ड लगा हुआ मोबाइल फोन, 1050 रुपये नकद बरामद किया। बरामद मोबाइल फोन में मुकदमे से संबंधित बेनिफिशियरी लिंक पाया गया, जिसमें ठगी की धनराशि प्राप्त होने के साक्ष्य मिले। मोबाइल में उपलब्ध मोबीक्वीक वालेट चेक करने पर 5 जून 2026 को सम्बन्धित धनराशि प्राप्त होना पाया गया।

आरोपी की स्वीकार्यता

राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि सस्ते लैपटॉप का विज्ञापन फेसबुक की साइट पर दिया था, जिसको लेने के लिए उपरोक्त मृतक प्रवेश द्वारा कॉल किया गया था। अभियुक्त द्वारा सामान भेजने व टैक्स व प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर पैसा लेना तथा लिंक भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लेना एवं मोबाइल से डाटा लेकर एआई से न्यूड वीडियो बनाकर उनके मित्रों, परिजनों व रिश्तेदारों को वीडियो भेजने की धमकी देने के कारण प्रवेश द्वारा आत्महत्या कर ली गई। आरोपी ने बताया कि बताया गया कि अगले दिन फोन न उठने पर समझ में आ गया कि कोई अप्रिय घटना हो गई है, इसलिए हम लोगों ने मोबाइल बंद कर दिए थे। आरोपी ने यह भी बताया कि प्रवेश कुमार से ठगी किए गए रुपयों में से कुछ धनराशि उसके द्वारा निकाली गई थी, जिसमें खर्च होने के बाद 1050 रुपये शेष बचे थे।

अन्य ठगी मामले

राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार आरोपी ने सोनभद्र के बीजपुर के अलावा हरियाणा में टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के माध्यम से 15740 रुपये तथा गुजरात में कस्टमर केयर बनकर 3860 रुपये की साइबर ठगी की थी। इसके अलावा राजस्थान में लैपटॉप बेचने के नाम पर 13327 रुपये तथा पश्चिम बंगाल में पुराने करेंसी नोट बदलकर नई करेंसी देने के नाम पर 50950 रुपये की साइबर ठगी की थी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?−
आरोपी को गुरुवार को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News25 हजार का इनामी साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार