1.26 करोड़ की ठगी में पुलिस ने किया मुकदमा

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बलिया नगर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गौरव आर्य के खिलाफ कार्रवाई की है। टास्क फ्रॉड और फेक रेंटिंग के जरिए ठगी के आरोप में उनके खिलाफ 14 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। मामले में करोड़ों रूपये की ठगी का आरोप है।

1.26 करोड़ की ठगी में पुलिस ने किया मुकदमा

बलिया। साइबर वज्र अभियान के तहत टास्क फ्रॉड, फेक रेंटिग, म्यूल खाताधारक आदि के जरिये ठगी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विभिन्न थानों की गठित नौ टीमों की जांच में साइबर ठगी करने वाले तिलेश्वरनाथ जी इण्टरप्राइजेज के खाता धारक हल्दी सब्जी मंडी (हाल मुकाम मिश्र नेवरी) निवासी गौरव आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में एनसीआरपी पोर्टल पर 14 से अधिक शिकायतों में करोड़ों रूपये की ठगी का मामला सामने आया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।