साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 65 हजार
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली, वरिष्ठ संवाददाता साइबर ठगों ने चुपके से एक व्यक्ति के खाते से 65 हजार उड़ा दिये। न ओटीपी और न ही कोई फोन कॉल आया। जब मैसेज आया तब जानकारी हुई

बरेली। साइबर ठगों ने चुपके से एक व्यक्ति के खाते से 65 हजार उड़ा दिये। न ओटीपी और न ही कोई फोन कॉल आया। जब मैसेज आया तब जानकारी हुई। पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इज्जतनगर निवासी रूपेंद्र भास्कर ने बताया, उनका खाता एक निजी बैंक में है। गूगल पे से लिंक है। आरोप है, 21 अगस्त की रात करीब 8:04 बजे उनके खाते से 65 हजार रुपये का ट्रांजक्शन हुआ। न ओटीपी किसी ने लिया नहीं ही किसी का फोन आया। 23 अगस्त को मैसेज आने पर जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर खाते और यूपीआई को होल्ड कराया।
अगले दिन बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की। वहां लिखित शिकायत लेने से इनकार कर दिया। साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा दी।


