मोबाइल हैक कर खाते से उड़ा लिया 98 हजार
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के प्रमोद चंद्रवंशी के खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। प्रमोद का मोबाइल 4 अगस्त को हैक हुआ, जिसके बाद उन्हें बैंक जाकर निकासी के बारे में पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची। तुपुदाना निवासी प्रमोद चंद्रवंशी के खाते से साइबर अपराधियों ने 98 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में प्रमोद चंद्रवंशी ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त को उनका मोबाइल अचानक हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके खाते से 98 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी उन्हें बैंक जाने पर पता चला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।


