तीन लोगों से 25 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम से निवेश का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 24.94 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। ठगी का तरीका एक जैसा था, जिसमें अनजान नंबर से संपर्क किया गया और मुनाफे का लालच दिया गया।

तीन लोगों से 25 लाख की ठगी

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 24.94 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-26 निवासी नीतीश श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उन्हें अगस्त 2025 में टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसके जरिए उन्हें निवेश से संबंधित एक ग्रुप से जोड़ा गया और अधिक रिटर्न का झांसा दिया गया। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गए। उन्होंने दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 20 बार में कुल आठ लाख 64 हजार 410 रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही कथित मुनाफा। पीड़ित के मुताबिक, ठगी की जानकारी होने के बाद उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे पीड़ित का मामला

सेक्टर-12 निवासी 30 वर्षीय आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज किया। बातचीत के बाद आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई और करीब एक सप्ताह बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर बाजार में निवेश से मुनाफे की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद पीड़ित से आईबीआईएन मैक्स नाम का ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप पर निवेश और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दिया। इसके झांसे में आकर पीड़ित ने 21 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अलग-अलग खातों में कुल आठ लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में रकम निकालने की कोशिश करने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित ने 8 मार्च को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की।

तीसरे पीड़ित का मामला

गौड़ सिटी-2 स्थित महागुन मायवुड्स निवासी 35 हर्षित ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में एक अनजान नंबर से उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। वहां से उन्हें टेलीग्राम के एक ग्रुप में भेज दिया गया। ग्रुप में मौजूद लोगों ने ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का झांसा दिया और एक वेबसाइट का लिंक भेजा। शुरुआत में उनसे पांच हजार रुपये जमा कराए गए। वेबसाइट पर मुनाफा दिखने के बाद उन्हें और रकम निवेश करने के लिए कहा गया। इस तरह उसने अलग-अलग बैंक खातों में कुल सात लाख 44 हजार 920 रुपये जमा कर दिए। जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि बैंक की डिटेल गलत भर दी गई है। महिला के मुताबिक, बैंक की जानकारी सही थी। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने 26 अप्रैल को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तीनों मामलों में रकम जिन बैंक खातों में भेजी गई, उनके धारकों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप, वेबसाइट और ऐप की भी जांच की जा रही है।

ठगी का तरीका

तीनों मामलों में ठगी का तरीका लगभग एक जैसा:

तीनों मामलों में साइबर ठगों ने पहले पीड़ितों को वॉट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। इसके बाद शेयर बाजार, ट्रेडिंग या निवेश में कम समय में अधिक मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में कम रकम लगवाकर भरोसा जीता गया और ऐप या वेबसाइट पर मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाया गया। इसके बाद बड़ी रकम निवेश कराई गई। रकम निकालने पर टैक्स, बैंक डिटेल, प्रोसेसिंग फीस या तकनीकी खामी का बहाना बनाकर पैसे रोक दिए गए।

सावधानियाँ

ऐसे मामलों में यह सावधानी बरतें:

-अनजान नंबर से भेजे गए निवेश संबंधी मैसेज या ग्रुप का हिस्सा न बनें।वॉट्सऐप या टेलीग्राम पर मिले लिंक से कोई निवेश ऐप डाउनलोड न करें। कम समय में बहुत अधिक मुनाफे का दावा करने वाली योजनाओं से सावधान रहें।किसी व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में रकम ट्रांसफर न करें।निवेश से पहले कंपनी, ऐप और वेबसाइट की विश्वसनीयता की स्वतंत्र रूप से जांच करें।रकम फंसने या साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦यह ठगी किस प्रकार की थी?−
यह ठगी साइबर ठगी थी, जिसमें व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगे गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन लोगों से 25 लाख की ठगी