इविवि के मनोविज्ञान की प्रोफेसर का साइबर ठगों ने मोबाइल किया हैक

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. रितु मोदी का मोबाइल हैक कर करीब 400 से अधिक लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड की गई। कर्न

इविवि के मनोविज्ञान की प्रोफेसर का साइबर ठगों ने मोबाइल किया हैक

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों का निशाना बना रहे हैं। अब नया मामला इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. रितु मोदी के साथ घटित हुई। साइबर अपराधियों की उनका मोबाइल हैक कर करीब 400 से अधिक लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की डिमांड की। कर्नलगंज पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रोफेसर डॉ. रितु मोदी की तहरीर के मुताबिक, 28 सितंबर को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद उनके नाम और फोटो का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप बनाकर करीब 300-400 लोगों कर पैसे की मदद करने की मांग की।

इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों व अन्य सगे संबंधियों को मैसेज भेजे गए। प्रोफेसर रितु मोदी ने दो परिचित द्वारा उनके नाम पर हैकर को रुपये भी ट्रांसफर करने का जिक्र किया है। उधर, कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की गहनता से जांच पड़ताल कराई जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइविवि के मनोविज्ञान की प्रोफेसर का साइबर ठगों ने मोबाइल किया हैक