नौकरी के नाम पर अपराधियों ने एक लाख ठगे

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

साइबर अपराधियों ने नवादा के एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर कई बार में एक लाख रुपये ठग लिये। पीड़ित ने एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपित के अकाउंट को होल्ड कर दिया गया। युवक ने नवादा साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

नौकरी के नाम पर अपराधियों ने एक लाख ठगे

साइबर अपराधियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर नवादा के एक युवक से कई बार में एक लाख रुपये ठग लिये। मामला 2025 का बताया जाता है। रुपये वापस नहीं लौटाने व फोन को ब्लॉक करने पर पीड़ित साइबर थाने पहुंचा जहां मामला दर्ज कराया गया है।

पीड़ित का विवरण

वादी वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय सोनवर्षा गांव के निवासी शिवकुमार प्रसाद के बेटे सचित कुमार का आरोप है कि बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) में कनीय अभियंता (जेई) के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे कई बार में यूपीआई के माध्यम से 01 लाख रुपये ठग लिये। मामला 16 अगस्त से 18 अगस्त 2025 के बीच का बताया जाता है। ये पैसे उससे रूद्रनाथ के नाम पर ट्रांसफर कराये गये थे। युवक सचित कुमार गुजरात के भावनगर इलाके में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।

शिकायत की प्रक्रिया

शक होने पर मांगे रुपये तो ब्लॉक किया सचित का आरोप है कि शक होने पर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों के बाद उसने सचित के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सचित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत दर्ज कराने के बाद एनसीआरपी द्वारा आरोपित के अकाउंट को होल्ड कर दिया गया।

पुलिस में मामला दर्ज

उसे साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। इसके बाद नवादा साइबर थाने में अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

अवधारणा सहायता

शचित कुमार ने कितने रुपये ठगे गए?
शचित कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगे गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।