शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 12.36 लाख रुपये ठगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला समेत दो

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 12.36 लाख रुपये ठगे

नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से 12.36 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-75 स्थित निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया कि 29 जून को उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया गया। ग्रुप के जरिए उन्हें निवेश योजना से जोड़ा गया। अनन्या कुलकर्णी नाम की महिला ने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। एफएसपीएल स्मार्ट ऐप पर निवेश के लिए मोनिका ने छह किस्तों में कुल पांच लाख 61 हजार 600 रुपये अलग-अलग खातों में भेजे।

रकम निकालने के समय आरोपी महिला ने एक लाख रुपये सेवा शुल्क मांगा। इसके बाद मोनिका को ठगी का शक हुआ। उन्होंने 23 जुलाई को साइबर शिकायत दर्ज कराई।वहीं, ग्रेटर नोएडा के ट्राइडेंट एम्बेसी निवासी 54 वर्षीय नितिन गोयल ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में उन्हें एक्स-117 फिनवेव नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफे का झांसा दिया गया। ग्रुप में दिए गए आवेदन के जरिए उन्होंने 17 से 29 जुलाई 2025 के बीच छह लाख 75 हजार रुपये निवेश किए। बाद में उन्हें शक हुआ कि ग्रुप के सभी लोग आपस में मिले हुए हैं। निवेश वापस लेने की कोशिश की तो संबंधित नंबरों पर फोन उठाना बंद कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस दोनों मामलों में शिकायतों के आधार पर खातों और लेनदेन की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो लोगों से 12.36 लाख रुपये ठगे