साइबर शातिरों ने धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.71 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नेहरू नगर के निवासी हिमांशु केसरवानी से साइबर शातिरों ने 1.71 लाख रुपये ब्लैकमेल किए। अगस्त में चार अलग-अलग नंबरों से फोन कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर शातिरों ने धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.71 लाख रुपये

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी एक युवक से ब्लैकमेल कर साइबर शातिरों ने 1.71 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के नेहरू नगर निवासी हिमांशु केसरवानी ने बताया कि पांच से लेकर आठ अगस्त तक के बीच उसे अलग-अलग चार नंबरों से फोन किया गया। साइबर बदमाशों ने इस दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करके विभिन्न खातों में कुल एक लाख 71 हजार पांच सौ रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी उनकी ब्लैकमेलिंग जारी रही।

परेशान पीड़ित ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम किया गया। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर शातिरों ने धमकी देकर युवक से ऐंठे 1.71 लाख रुपये