सिम पोर्ट कराकर शिक्षक के खाते से 2.60 लाख निकाले

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

29 अप्रैल को नवादा में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक का सिम दूसरे मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर पर पोर्ट करके उसके दो बैंक खातों से 2 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए। शिक्षक मुकेश कुमार की शिकायत के बाद मामला साइबर थाने में दर्ज किया गया।

सिम पोर्ट कराकर शिक्षक के खाते से 2.60 लाख निकाले

नवादा में साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक का सिम बिना उसकी जानकारी के दूसरे मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर पर पोर्ट कराकर उसके दो बैंक खाते से 02 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिये। घटना 29 अप्रैल की बतायी जाती है। शिक्षक मुकेश कुमार नवादा के भदोखरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित हैं। वह मूलत: गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर के रहने वाले हैं व गिरिधारी रविदास के पुत्र हैं। वर्तमान में वह मंगर बिगहा में किराये के एक मकान में रहते हैं।

शिकायत की प्रक्रिया

शिक्षक के मुताबिक उनका सिम 29 अप्रैल से काम करना बंद कर दिया। उन्होंने 05 मई को नवादा की एक सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी के आउटलेट में जाकर सिम दिखाया। उन्हें बताया कि उनका सिम 29 अप्रैल को पोर्ट कराया जा चुका है। इस मोबाइल नंबर से उसके दो बैंक अकाउंट लिंक थे। अकाउंट चेक कराने पर पता चला कि दोनों का बैलेंस जीरो कर दिया गया। इनमें से एक अकाउंट से 1 लाख 06 हजार 414 व दूसरे से 1 लाख 53 हजार 374 रुपये निकाल लिये गये।

हेल्पलाइन शिकायत

बाद में पता चला कि अपराधी उनके दोस्तों व रिश्तेदारों को क्यूआर कोड भेजकर उनके नाम पर पैसे मांग रहे हैं। दोनों बैंकों के साइबर हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत दर्ज करायी गयी। बाद में साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में शिक्षक का नाम क्या है?
इस घटना में शिक्षक का नाम मुकेश कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।