ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेज बरामद हुए। गिरोह के सदस्य ऋषि मिश्रा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ठगी का शिकार ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं।

ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बरौला सेक्टर-50 स्थित किराये के मकान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बैंक की पासबुक और चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसके साथी के रूप में ऋषि मिश्रा का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के दो लोगों ने थाने में शिकायत दी थी कि उनके साथ लोन दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी की गई है। प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर दोनों को ठगी के जाल में फंसाया गया। दोनों मामले में इस्तेमाल हुए मोबाइल नंबर जब पुलिस टीम को मिले, तो उनकी जांच की जाने लगी। मोबाइल नंबरों की लोकेशन सेक्टर-50 के आसपास मिली। मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कैंडी टावर बरौला के पास स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर गई। वहां एक कमरे में संदिग्ध युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम फरमान बताया। पता मिर्जापुर का विन्ध्याचल होने की जानकारी दी। 31 वर्षीय फरमान ने पूछताछ में बताया कि वह ऋषि मिश्रा के साथ मिलकर ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों को ठगता है। ऋषि दिल्ली में रहता है। उसके पास एक लैपटॉप भी है, जिसमें ठगी से संबंधित डाटा रखा जाता है। ठगी की रकम में दोनों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को फोन करते थे। प्रधानमंत्री योजना, बैंक ऑफ बड़ौदा और विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का भरोसा दिया जाता था। इसके बाद उनसे फाइल चार्ज, लोन ट्रांसफर चार्ज, प्रोसेसिंग चार्ज आदि के नाम पर रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए जाते थे। आरोपी फर्जी लेटरहेड तैयार कर लोन स्वीकृति पत्र और अन्य दस्तावेज भी भेजते थे, जिससे पीड़ितों को विश्वास हो जाता था कि उनकी लोन प्रक्रिया वास्तविक है। अलग-अलग राज्यों के लोगों से इसी तरीके से रकम वसूली गई。

बरामद मोबाइल और लैपटॉप से खुला ठगी का राज:

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एचडीएफसी और एसबीआई की पासबुक, एचडीएफसी बैंक की चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए। बरामद मोबाइलों में विभिन्न राज्यों के लोगों को भेजे गए लोन संबंधी लेटरहेड, लोन सेंशन लेटर, मोहर और अन्य दस्तावेज मिले। एक लैपटॉप में व्हाट्सऐप पर ऋषि मिश्रा के नाम से सेव नंबर के साथ बातचीत भी मिली।आरोपी फर्जी दस्तावेज और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को वास्तविक लोन प्रक्रिया का भरोसा दिलाते थे। पुलिस फरमान से पूछताछ के आधार पर उसके साथी ऋषि मिश्रा की तलाश और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का दावा है कि दबोचा गया आरोपी और उसका साथी 50 से अधिक लोगों के साथ लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है। ज्यादातर पीड़ित उत्तर प्रदेश के बाहर के हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ठगी करने वाले गिरोह का नाम क्या है?−
गिरोह का नाम स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है लेकिन वे ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार