साइबर धोखाधड़ी, पीड़ित को 7.5 लाख रुपये वापस मिले

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर, संवाददाता साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के

साइबर धोखाधड़ी, पीड़ित को 7.5 लाख रुपये वापस मिले

सुलतानपुर, संवाददाता साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए एक व्यक्ति को 7.5 लाख रुपये सोमवार शाम 6 बजे वापस दिलाए हैं। पीड़ित चंद्रभान सिंह के साथ कुल 20 लाख रुपये की ठगी हुई थी, जिसमें से यह राशि वापस कराई गई है।थाना कुड़वार के ग्राम बांसी निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र श्रीराम आसरे सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 नवंबर 2024 से 25 मार्च 2025 के बीच उनके साथ 20 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद, साइबर थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जालसाजों के खातों को फ्रीज कराया।

इसके उपरांत, संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 7.5 लाख रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले की विवेचना शीघ्र ही निस्तारित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।