दोस्ती कर निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले सहारनपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर पीड़ित से पैसे ऐंठे। पुलिस ने 23 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस करने की कार्रवाई की है।

दोस्ती कर निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

मुजफ्फरनगर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर निवेश में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले सहारनपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ठगी गई धनराशि में से करीब 23 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ित के खाते में वापस कराने की कार्यवाही चल रही है।

साइबर क्राइम पुलिस की कार्यवाही

साइबर क्राइम पुलिस के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस साइबर क्राइम शातिर शहनवाज उर्फ गुड्डू पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला असरफ अली कस्बा व थाना गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक वादी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसने स्वयं को गीतिका कपूर उर्फ ‘जीजी’ बताया। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने विश्वास एवं भावनात्मक संबंध बनाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं निवेश के नाम पर डीजीएक्ससी नामक वेबसाइट पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप एवं फर्जी लाभ दिखाकर पीड़ित का विश्वास जीत लिया और अलग-अलग तिथियों में कुल एक करोड़ एक लाख से अधिक धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाई। वेबसाइट पर करोड़ों रुपये का फर्जी लाभ दिखाया, लेकिन धन निकासी के समय आरोपियों ने ‘फाइनल वेरिफिकेशन’, ‘डेटा रिपेयरिंग’, ‘एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस’ आदि के नाम पर लगातार और धन जमा कराने का दबाव बनाया।

इन सभी को पुलिस भेज चुकी है जेल

इससे पूर्व इन सभी को पुलिस भेज चुकी है जेल

1. अब्दुल कादीर पुत्र अब्दुल कुद्दुस निवासी मौहल्ला इलाहीबख्स, गंगोह थाना गंगोह सहारनपुर।

2. मौहम्मद आकिब अली पुत्र सैय्यद नूर आजम निवासी दौतपुर जामिया र्उदू मेडिकल रोड सगीरा अपार्टमेन्ट थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ मूल निवासी बेलपहाड थाना झारसूगूडा, उडीसा

3. निखिल त्रिपाठी पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी हाल निवासी किरायेदार ए 702 त्रिमल्ला टाऊन हाईलिंक रोड थाना एरोड्रम जनपद इन्दौर मध्यमप्रदेश

4. बलवन्त जायसवाल पुत्र सुभाषचन्द्र जायसवाल निवासी पन्डरी थाना रघुनाथनगर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़

5. मोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी नंगली पुना थाना स्वरुप नगर, दिल्ली

---------------

इन दो के खिलाफ बी वारंट तलब

साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों हरीश जैन पुत्र वेदप्रकाश जैन निवासी म.न. 275 वीर कॉलोनी, रेलवे लाइन, अमरीक सिंह रोड, बठिंडा, पंजाब और विवेक बंजारा निवासी हनुमान कॉलोनी डाबरा ग्वालियर मध्यप्रदेश के खिलाफ बी वारंट कर तलब किया है।

-----------

शहनवाज ने कमीशन के लालच में दिया था बैंक खाता प्रयोग करने के लिए

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त शहनवाज उर्फ गुड्डू ने बताया कि वह अधिक पढ़ा-लिखा नहीं है। उसके दोस्त फैजुल उर्फ फुजैल ने उसे बताया कि उसके साले आकिब अली व सादिक ट्रेडिंग का काम करते हैं और बैंक खातों में पैसा मंगवाने पर कमीशन देते हैं। इस लालच में उसने अपने साले अब्दुल कादिर को तैयार किया, जिसने अपने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, पीएनबी, इंडियन ओवरसीज बैंक तथा अपने दोस्त शमीम के कोटक बैंक के खातों की जानकारी उसे दी। शहनवाज ने ये खाते फैजुल को उपलब्ध करा दिए। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने कमीशन के लालच में यह कार्य किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस ठगी में कितनी धनराशि शामिल है?
इस ठगी में कुल एक करोड़ एक लाख से अधिक धनराशि शामिल है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदोस्ती कर निवेश के नाम पर एक करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा