क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

जामताड़ा पुलिस ने 13 जुलाई को करमाटांड़ थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 4.04 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और आधार कार्ड बरामद हुआ। आरोपी ने लोगों से ठगी के लिए खुद को बैंक अधिकारी बताया।

क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई को करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4.04 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो पासबुक, एक आधार कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव स्थित हटिया के पास पक्की सड़क पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नसरूद्दीन अंसारी (30), पिता सफिक अंसारी, ग्राम पंचरुखी, थाना मारगोमुंडा, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया।

साइबर अपराध की शिकायत

पुलिस ने इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 43/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आईटी एक्ट तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी की ठगी की विधि

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताता था। वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देता था। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल में एपीके (APK) फाइल डाउनलोड कराकर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था। आरोपी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ बताया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

जामताड़ा पुलिस ने कब और कहाँ साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया?
जामताड़ा पुलिस ने 13 जुलाई को करमाटांड़ थाना क्षेत्र में एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।