फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक व्यक्ति और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में साइबर क्राइम थाने ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विकास ने पुलिस को बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति लंबे समय से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे और उसके परिवार को निशाना बना रहा है। आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, पीड़ित और उसकी कंपनी ड्रीम स्टेप्स के नाम से भी आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं।

शिकायत में तीन इंस्टाग्राम प्रोफाइल के यूआरएल भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि जिन-जिन तारीखों और समय पर आपत्तिजनक संदेश और टिप्पणियां की गईं, उनके स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिए गए हैं। साथ ही संबंधित इंस्टाग्राम खातों के यूआरएल भी जांच के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम खातों की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति को धमकाना, अपमानित करना या उसकी छवि खराब करना दंडनीय अपराध है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी