साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में इनर व्हील क्लब द्वारा महर्षि परमहंस कॉलेज में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताना था। विभिन्न अतिथियों ने साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर जानकारी साझा की।

साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

रामगढ़, निज प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से महर्षि परमहंस कॉलेज, रामगढ़ में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम रुकें, सोचें, सत्यापित करें और रिपोर्ट करें रही। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और अन्य डिजिटल अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन और सचिव नवलजीत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन, साइबर अपराध शाखा के अवर निरीक्षक दिगंबर पांडेय और अधिवक्ता विनोद कुमार उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले तरीकों और उनसे बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। कार्यक्रम की मार्गदर्शक पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता रहीं, जबकि परियोजना अध्यक्ष की जिम्मेदारी मेघा बगरिया और ऐत्रेयी ने संभाली। कार्यक्रम में विभिन्न इनर व्हील क्लबों ने सह-आयोजक के रूप में सहयोग किया, जिनमें स्वर्णरेखा रांची, हजारीबाग, सिंदूर हजारीबाग, गिरिडीह सनशाइन, रांची पलाश, युवा हजारीबाग और कोडरमा क्लब शामिल रहे। इस अवसर पर प्रियंका जैन, नीरू साहनी, उर्मिला बगरिया, मनबीर कौर, मीरा बगरिया, अनुराधा श्रोफ, रंजू अग्रवाल, रेनू मेवार, नयन मेवार, दीपा वाडेरा, नम्रता जैन, विजय लक्ष्मी अय्यर, मीना वाडेरा, ममता वसंत, जेनेशा वाडेरा, निधि चौधरी, पिंकी बंसल, राजेंद्र कालरा, पूनम सिंघानिया, अंबली जैन, जस्मीत कौर, विनिता अग्रवाल, नीति अरोड़ा, ममता अग्रवाल, जसविंदर होरा और मधु अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक