फर्जी फर्म को साइबर ठगी में प्रयोग कर रहा था अदनान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोलने वाले संगठित गिरोह के एक सदस्य अदनान चौहान को गिरफ्तार किया है। चौहान ने मोहित कुमार के नाम से फर्जी पैन और जीएसटी पंजीकरण बनाकर खाता खोला था, जिसका उपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जा रहा था।

फर्जी फर्म को साइबर ठगी में प्रयोग कर रहा था अदनान

मुजफ्फरनगर। फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले संगठित गिरोह के एक शातिर सदस्य को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया है। आरोपी ने फर्जी पैन कार्ड व फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कर बैंक में खाता खुलवाया था।एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना मिली कि एचडीएफसी बैंक में मैसर्स क्रिएटेव हेंडीक्राप्ट नाम से एक फर्म का खाता खुलवाया है। फर्म का प्रोपराइटर मोहित कुमार निवासी शेरपुर शहर कोतवाली को बनाया गया है। खाते में दर्ज मोबाइल नंबर की सीएएफ जांच में यह नंबर अदनान चौहान निवासी गांव सलाहपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ के नाम पर पाया गया।

खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों एवं सीएएफ में उपलब्ध फोटो के मिलान से सभी फोटो एक ही व्यक्ति अदनान चौहान के पाए गए। जांच में ज्ञात हुआ कि अदनान चौहान ने अपनी पहचान छिपाकर मोहित कुमार के नाम से फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मैसर्स क्रिएटेव हेंडीक्राप्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाया। उन्होंने बताया कि अदनान चौहान अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी, शेयर मार्केट, क्रिप्टो निवेश के नाम पर प्राप्त अवैध धनराशि को प्राप्त करने, निकालने, ट्रांसफर करने के प्रयोग किया जा रहा था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अदनान चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के सहयोगी साथियों की तलाश कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।