साइबर ठगों का एजेंट गिरफ्तार, उपलब्ध कराता था बैंक खाते

हिन्दुस्तान, बरेली
share

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने वाले एजेंट जाबिर खान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से मोबाइल, बैंक खातों का विवरण और डिजिटल सामग्री मिली। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

साइबर ठगों का एजेंट गिरफ्तार, उपलब्ध कराता था बैंक खाते

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन और बैंक खातों का विवरण लिखा एक कागज बरामद हुआ है। मोबाइल की जांच में बैंक खातों के लेनदेन और कमीशन से संबंधित व्हाट्सएप चैट समेत अन्य डिजिटल सामग्री मिली है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार को वीरांगना चौक के पास से बदायूं में थाना बिनाकर के गांव बिछुरइया निवासी जाबिर खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से बरामद हुए मोबाइल में व्हाट्सएप के जरिये बैंक खातों के लेनदेन और कमीशन को लेकर बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा अन्य लोगों के पैन कार्ड, यूपीआई और बैंक पासबुक आदि से संबंधित फोटो व डिजिटल सामग्री भी मिली। पुलिस ने जरूरी स्क्रीनशॉट लेकर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो खातों के खिलाफ दूसरे राज्यों में शिकायत

पुलिस ने बताया कि जाबिर खान के पास मिले कागज पर लिखे दो बैंक खाता नंबरों की समन्वय पोर्टल पर जांच की गई। इनमें से एक खाते के संबंध में तमिलनाडु और दूसरे खाते के संबंध में दिल्ली में शिकायत दर्ज है। पुलिस मामले में बैंकिंग और डिजिटल अभिलेख जुटाकर आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली के ठगों को देता था बैंक खाते

पूछताछ में जाबिर ने बताया कि वह बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम की व्यवस्था कर दिल्ली के साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। उसने पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जाने की बात बताई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है。

सामान्य प्रश्न

✦जाबिर खान को किस अपराध में गिरफ्तार किया गया?−
जाबिर खान को साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर ठगों का एजेंट गिरफ्तार, उपलब्ध कराता था बैंक खाते