डिजिटल युग में डिजिटल सावधानियां आवश्यक : प्राचार्य
डिजिटल युग में सावधानी बरतना जरूरी है। चेवाड़ा डिग्री कालेज में साइबर शिक्षा पर एक प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य डॉ मुरलीधर प्रसाद सिंह ने छात्रों को साइबर ठगों के खतरे के बारे में बताया। कालेज के अन्य सदस्यों ने भी साइबर फ्राड से बचने के लिए जागरूकता अभियानों के महत्व पर जोर दिया।

डिजिटल युग में डिजिटल सावधानियां आवश्यक : प्राचार्य चेवाड़ा डिग्री कालेज में साइबर जागरूकता पर प्रशिक्षण शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता। डिजिटल युग में डिजिटल रुप से सावधान रहना भी अतिआवश्यक हो गया है। ये बातें चेवाड़ा डिग्री कालेज में साइबर शिक्षा पर विशेष जागरुकता व प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य डॉ मुरलीधर प्रसाद सिंह ने छात्रों से कहीं। उन्होंने कहा कि आज साइबर ठग भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोक लुभावन ऑफर देकर और डिजिटल अरेस्ट कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में साइबर फ्राड से बचे रहना आवश्यक हो गया है। कालेज के वर्सर डॉ पवन कुमार ने कहा कि सरकार और पुलिस के माध्यम से भी साइबर फ्राड से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मौके पर राजन कुमार वर्मा, गुंजा कुमारी, चांदनी कुमारी, आस्था यादव व अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


