किसी के साथ शेयर न करें जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध शेखर सेंगर के नेतृत्व में गुरुवार को साइबर सेल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया। शिक्षकों को फर्जी निवेश, सोशल मीडिया हैकिंग और अन्य साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी गई और सुरक्षा सुझाव साझा किए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध शेखर सेंगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश, ट्रेडिंग एप, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, यूपीआई धोखाधड़ी, ओटीपी शेयर न करने, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने, संदिग्ध साइबर गतिविधियों की तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
पुलिस ने अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, संदेश अथवा लिंक पर विश्वास न करें तथा सतर्क रहकर साइबर अपराधियों से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें ।


