कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी मिली तो अधूरा रह जाएगा संगठन सृजन अभियान

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बाहरी लोगों की नियुक्ति पर सवाल उठाए। बैठक में नेताओं ने युवाओं को संगठन में प्रमुखता देने की आवश्यकता बताई।

कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी मिली तो अधूरा रह जाएगा संगठन सृजन अभियान
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले, बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी मिली तो अधूरा रह जाएगा संगठन सृजन अभियान

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को कौड़ीराम, गगहा, बड़हलगंज और गोला ब्लॉक की संगठनात्मक संवाद एवं समीक्षा बैठक कौड़ीराम में हुई। बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चयन को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि पिछली बार की तरह यदि फिर बाहरी लोगों को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष चुना गया तो सांसद राहुल गांधी का संगठन सृजन अभियान अधूरा रह जाएगा।

बैठक की स्थिति

बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे, पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद कमांडो कमाल किशोर, अशोक सिंह और अंशु त्रिपाठी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। कौड़ीराम से गोपाल पांडेय, गगहा से वरुण सिंह, बड़हलगंज से कन्हैया ओझा और गोला से श्रवण यादव ने अपने-अपने ब्लॉक की संगठनात्मक स्थिति रखी।

युवाओं की आवाज

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि युवाओं की आवाज को संगठन में पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए। आरोप लगाया कि पूर्व में खजनी ब्लॉक की बैठक में उन्हें बोलने से रोका गया। सूरज यादव ने कहा कि पिछली बार महानगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी अवगत कराया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी से इस संबंध में बात कर सुधार का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर कांग्रेस संगठन से दूरी बनाई, लेकिन संगठन सृजन अभियान के तहत फिर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। बैठक के दौरान पूर्व जिला महामंत्री अनुराग पाण्डेय और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी में तिखी झड़प हुई। सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने अनुराग पाण्डेय को माइक दिलाया। आखिर में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की ताकत है।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किन प्रमुख नेताओं ने भाग लिया?
बैठक में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे, पीसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद कमांडो कमाल किशोर, अशोक सिंह और अंशु त्रिपाठी मौजूद रहे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस कार्यकर्ता बोले, बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी मिली तो अधूरा रह जाएगा संगठन सृजन अभियान