कमर्शियल गैस सस्ती और नियमित आपूर्ति से होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिली राहत
कमर्शियल गैस सस्ती और नियमित आपूर्ति से होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को मिली राहत कमर्शियल गैस सस्ती और नियमित आपूर्ति से होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों क

गुमला प्रतिनिधि। शहर के होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायियों के लिए कमर्शियल एलपीजी गैस को लेकर राहत की खबर है। लंबे समय बाद 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 173 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही गैस एजेंसियों ने भी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने का दावा किया है, जिससे कारोबारियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।पहले 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 3,300 रुपये में मिल रहा था। अब कीमत घटकर 3,127 रुपये हो गई है। कारोबारियों का कहना है कि इससे संचालन लागत में कुछ कमी आएगी, हालांकि कमर्शियल गैस की कीमतें अभी भी अपेक्षाकृत अधिक हैं।कुछ
समय पहले तक कमर्शियल गैस की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को महीने में केवल एक सिलेंडर ही उपलब्ध कराया जाता था। सीमित आपूर्ति के कारण उन्हें अतिरिक्त गैस की व्यवस्था करने में काफी परेशानी होती थी और कई बार कारोबार भी प्रभावित होता था।अब स्थिति में सुधार आया है। भारत गैस एजेंसी के अनुसार कमर्शियल एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों का संचालन पहले की तुलना में अधिक सुचारु हो गया है।होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि नियमित आपूर्ति शुरू होने से गैस की चिंता खत्म हुई है। उनका मानना है कि यदि आगे भी यही व्यवस्था बनी रही तो कारोबार प्रभावित नहीं होगा और ग्राहकों को भी बेहतर सेवा मिल सकेगी। वहीं गैस एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि वर्तमान में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।


