दुबई से 63.26 लाख रुपये का सोना लाए दो यात्री गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईजीआई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से

दुबई से 63.26 लाख रुपये का सोना लाए दो यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईजीआई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से तस्करी कर लाया गया 476 ग्राम सोना बरामद किया है। मामले में दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों 28 सितंबर को दुबई से फ्लाइट संख्या एफजेड441 से टर्मिनल-3 पहुंचे थे।सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामान और यात्रियों की तलाशी ली तो दो सोने की चेन और दो कड़े मिले। बरामद सोने की कीमत करीब 63.26 लाख रुपये बताई गई है। विभाग के अनुसार, यात्रियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सीमा शुल्क से बचने के लिए सोना दुबई से दिल्ली लाए थे। सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर दोनों को धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुबई से 63.26 लाख रुपये का सोना लाए दो यात्री गिरफ्तार