पकड़े गए लहसुन के चायनीज होने की जांच कर रहा कस्टम विभाग

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 26 अगस्त को 523 किलो प्रतिबंधित चायनीज लहसुन पकड़ा गया। कस्टम विभाग इस लहसुन की जांच कर रहा है। यह लहसुन ट्रेन संख्या 15005 से देहरादून भेजा जाना था। आरपीएफ और अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कस्टम के सुपरिंटेंडेंट विवेक सक्सेना ने जांच का ब्योरा दिया।

पकड़े गए लहसुन के चायनीज होने की जांच कर रहा कस्टम विभाग

गोरखपुर, निज संवाददाता गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 523 किलो प्रतिबंधित चायनीज लहसुन पकड़े जाने के बाद कस्टम विभाग ने अभी अपने कब्जे में लिया नहीं हैं। 26 अगस्त को पकड़े गए लहसुन की कस्टम विभाग अभी जांच करा रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3-4 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे से आरपीएफ ने लहसुन से भरे 10 पैकेट पकड़े थे। कस्टम विभाग के सुपरिंटेंडेंट विवेक सक्सेना ने बताया कि पकड़े गए लहसुन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विशेषज्ञ को बुलाया गया है, ताकि वह यह पता लगा सकें कि चायनीज लहसुन है कि नहीं। उनकी जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 26 अगस्त को आरपीएफ और अपराध सूचना शाखा की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया लहसुन ट्रेन संख्या 15005 से देहरादून भेजा जाना था। रिकॉर्ड के अनुसार रेलवे स्टेशन से इस लहसुन की बुकिंग अमित चौहान ने देहरादून के मानक चंद के नाम से बुक कराया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपकड़े गए लहसुन के चायनीज होने की जांच कर रहा कस्टम विभाग