चालाक चीन के पास है दुनिया की सबसे ताकतवर सेना, जानें क्या है भारत की स्थिति

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चीन की हरकतों से देश और दुनिया जितना त्रस्त हैं उतना ही उसके गलत हाथों में पड़ी ताकत से। अमेरिका भले ही आज सुपर पावर है लेकिन चीन को लेकर आई हालिया रिपोर्ट उसे हैरान कर सकती है। दरअसल, डिफेंस...

china

चीन की हरकतों से देश और दुनिया जितना त्रस्त हैं उतना ही उसके गलत हाथों में पड़ी ताकत से। अमेरिका भले ही आज सुपर पावर है लेकिन चीन को लेकर आई हालिया रिपोर्ट उसे हैरान कर सकती है। दरअसल, डिफेंस वेबसाइट मिलिट्री डायरेक्ट द्वारा रविवार को जारी एक स्टडी के अनुसार, चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है, जबकि भारत इसमें चौथे नंबर पर है। 

इसमें कहा गया है "संयुक्त राज्य अमेरिका अपने बड़े सैन्य बजट के बावजूद, 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आता है, उसके बाद रूस 69 अंकों के साथ, 61 अंकों के साथ भारत  चौथे नंबर पर और फिर 58 अंकों के साथ फ्रांस है। वहीं इंग्लैंड 43 अंकों के साथ 9 वें स्थान पर है। "

अध्ययन में कहा गया है कि "अंतिम सैन्य शक्ति सूचकांक" की गणना बजट, निष्क्रिय और सक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, कुल हवा, समुद्र, भूमि और परमाणु संसाधनों, औसत वेतन, और उपकरणों के वजन सहित विभिन्न फैक्टर्स को ध्यान में रखकर की गई थी।  100 में से 82 अंक हासिल कर चीन के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है।  बजट, जवान और हवा और नौसेना की क्षमता जैसी चीजों से तैयार अंकों के आधार पर बना ये इंडैक्स बताता है कि चीन शक्ति के मामले में तेजी से ऊपर आ रहा है। 

732 बिलियन अमरीकी डालर प्रति वर्ष के बजट के साथ दुनिया में  सबसे अधिक सैन्य खर्च अमेरिका का है, खर्च के मामले में चीन 261 बिलियन अमरीकी डालर के साथ दूसरे स्थान पर आता है, इसके बाद भारत में 71 बिलियन अमरीकी डालर हर साल सेना पर खर्च होते हैं। स्टडी में कहा दया है कि चीन समुद्र, अमेरिका, हवा में जबकि रूप जमीन पर मजबूत हैं।

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचालाक चीन के पास है दुनिया की सबसे ताकतवर सेना, जानें भारत की स्थिति