जयपुरिया स्कूल के अलंकरण समारोह में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
हरदोई के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अक्षत सिंह को हेड बॉय और अक्षरा पाठक को हेड गर्ल चुना गया। स्कूल संचालक ने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। चयन ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से हुआ, जिससे लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ी।
हरदोई। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में अक्षत सिंह को हेड बॉय और अक्षरा पाठक को हेड गर्ल चुना गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक क्लब के प्रभारी को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल संचालक शिखर अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे छात्रों को अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
प्रधानाचार्य लीना सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष छात्र परिषद का चयन ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी विकसित हुई।


