राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को चिंतन

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share

ऋषिकेश में देवभूमि संस्कृति संवर्धन एवं संरक्षण चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की आवश्यकता पर चर्चा की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिनेश सेमवाल ने सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। संतों और विद्वानों ने इस दिशा में संगठित प्रयास की अपील की।

राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को चिंतन

ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि संस्कृति संवर्धन एवं संरक्षण चिंतन कार्यक्रम में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चिंतन किया गया। वक्ताओं ने देवभूमि की गौरवशाली परंपराओं, लोक संस्कृति, लोक आस्थाओं तथा सनातन मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।बुधवार को मुनिकीरेती स्थित एक आश्रम में प्रदेशभर से आए संत समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोग शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान आज अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को अपनी जड़ों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयास करने होंगे।

केशव स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने समाज में जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित संतों, विद्वानों और प्रबुद्धजनों ने देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत बचाने को आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर ललितानंद गिरी महाराज,महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल,नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वान,कार्यक्रम के आयोजक राजेश भट्ट, कपिल गुप्ता, सौरभ राणाकोटी, नरेश उनियाल,शुभम नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को चिंतन