टाटा डीएवी : सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
नोवामुंडी के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अदिति सिंह और प्रज्ञांश्री मिश्रा ने किया। छात्रों ने संस्कृत के महत्व और रक्षाबंधन की भावना को रेखांकित किया। प्राचार्या शशिका ने छात्रों को संस्कृत सीखने और सद्भाव के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन का त्योहार सांस्कृतिक उमंग के साथ मना। कार्यक्रम का संचालन अदिति सिंह और प्रज्ञांश्री मिश्रा द्वारा किया गया और छात्र संकल्प मिश्रा और प्रत्युष मिश्रा ने भाषण दिए। उन्होंने भारत की सबसे प्राचीन और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण भाषाओं में से एक के रूप में संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया, साथ ही रक्षाबंधन की भावना और प्रेम, देखभाल व परस्पर सम्मान के मूल्यों को भी सामने रखा। संस्कृत दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित किया तथा छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान कक्षा 4 और 5 के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम इस प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या शशिकला ने छात्रों को जिज्ञासा व सम्मान के साथ संस्कृत सीखने और रक्षाबंधन के प्रतीक - प्रेम, करुणा, परस्पर सम्मान और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


