स्कूल में देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
हिन्दुस्तान, बोकारो
स्कूल में देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने मोहा मनस्कूल में देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने मोहा मनस्कूल में देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चास प्रतिनिधि। चौरा स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने अंग्रेजी हुकूमत से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और कार्यशैली को नाट्य व सांस्कृतिक प्रस्तुति के जरिए जीवंत किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। पूरा परिसर ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंजता रहा। मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुबोध कुमार, अमित कुमार सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।


