नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा
- दो लाख रुपये जुर्माना, अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त कारावासकन्नौज। 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आरोपित क

कन्नौज। 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के मुताबिक, वर्ष 2024 में 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 22 अक्टूबर को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया था कि 22 अक्टूबर की शाम उनकी 10 वर्षीय बेटी बगिया में भैंस चरा रही थी। इसी दौरान सरायमीरा बजरिया निवासी अनिल यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव ने बगिया स्थित मंदिर के पास किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने अनिल कुमार को दोषी माना। अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कारावास के साथ दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि पीड़ित किशोरी को दिए जाने का आदेश भी अदालत ने दिया है。
नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में दो दोषी, तीन-तीन साल की सजा
- प्रत्येक पर 20 हजार रुपये जुर्माना, राशि पीड़ित किशोरी को देने का आदेश
कन्नौज। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने दो आरोपितों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि पीड़ित किशोरी को दिए जाने का आदेश दिया गया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों आरोपितों को कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया।
शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के मुताबिक, वर्ष 2024 में तालग्राम थाने में 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था। किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया था कि 15 अप्रैल को गांव का ही कंचन पुत्र रविंद्र उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना के 20 दिन बाद किशोरी को छिबरामऊ से बरामद कर लिया। विवेचना में राहुल पुत्र कुन्नू लाल निवासी मीरपुर, गुरसहायगंज का नाम भी सामने आया। पुलिस के मुताबिक, राहुल किशोरी को फर्रुखाबाद निवासी अपनी बहन के घर ले गया था, जहां वह 15 दिन तक रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने कंचन और राहुल को दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों दोषियों को तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि पीड़ित किशोरी को दिए जाने का आदेश भी अदालत ने दिया है。


