नए सत्र का शुभारंभ आज, छह हजार नवप्रवेशित छात्र आएंगे विवि

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए नए विद्यार्थियों का स्वागत करने की तैयारी की है। सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विवि प्रशासन ने कई उपाय किए हैं, जैसे कि स्वागत सहायता केंद्र, ओरिएंटेशन कार्यक्रम और एंटी-रैगिंग तंत्र। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शैक्षणिक अनुभव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

नए सत्र का शुभारंभ आज, छह हजार नवप्रवेशित छात्र आएंगे विवि

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ शुक्रवार से होगा। नए विद्यार्थियों के स्वागत को उत्सव का स्वरूप देने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, सकारात्मक और विद्यार्थी-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विवि प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। स्वागत सहायता केंद्र, ओरिएंटेशन कार्यक्रम, छात्र सहायता व्यवस्था, एंटी-रैगिंग तंत्र और प्रॉक्टोरियल निगरानी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। विभागों में सहायता डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, समय-सारिणी, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, छात्रवृत्ति, डिजिटल सेवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रवेश लेने वाला प्रत्येक विद्यार्थी हमारे परिवार का महत्वपूर्ण सदस्य है।

उन्हें ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले, जहां वे न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, बल्कि अपने व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विकास हो, ऐसा प्रयास है। विवि के प्रवेश कोर्डिनेटर डॉ. प्रभात द्विवेदी ने कहा कि इस सत्र में अब तक 5500 छात्रों ने प्रवेश लिया है। मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पहले ही दिन एक सकारात्मक, सुरक्षित और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण मिले, इसका प्रयास है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।